भभुआ, मई 18 -- कोर्ट ने 50-50 हजार अर्थदंड लगाया, राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त कैद नाली से पानी के निकास के सवाल पर उत्पन्न विवाद में पेट में मार दी थी गोली (सर के ध्यानार्थ) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एडीजे तीन विनय प्रकाश तिवारी की अदालत ने सोमवार को हत्या के मामले में दो सहोदर भाइयों को आजीवन कारावास एवं 50-50 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई। यह भी पढ़ें- हत्याकांड दो सहोदर भाइयों को उम्रकैद, पानी बहने के विवाद में किया था पड़ोसी का खूनन्यायालय का आदेश न्यायालय ने अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है। सजा पानेवालों में कुदरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी सत्यनारायण राय के पुत्रों पंकज राय उर्फ पवन एवं दीपक उर्फ नीरज राय शामिल हैं। मृतक के आश्रित को क्षतिपूर्ति देने के लिए आदेश की प्रति जिला वि...