चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- चक्रधरपुर, संवाददाता मझगांव थाना कांड संख्या 18/19 में मृतक सिंधु हेम्ब्रम उर्फ सिधु हेम्ब्रम की हत्या के मामले में न्यायालय ने दो गवाहों को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया है। यह मामला धारा 302/201 भादवि के तहत दर्ज है। न्यायालय द्वारा मृतक की पत्नी एवं गवाह बेलमती हेम्ब्रम, जो वर्तमान में लाखो तिउ के साथ ग्राम इचापी गोरियाडूबा, थाना जगन्नाथपुर में रहती हैं, तथा दूसरे गवाह रावत कुंकल निवासी टलंगा, थाना रारुवा जिला मयूरभंज (ओडिशा) को नोटिस भेजा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों गवाहों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए जारी नोटिस की 3 सितंबर को तामिला करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...