गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर में नगर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह की अगुवाई में नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला में यह कुर्की जब्ती की कार्रवाई हुई है। कार्रवाई के दौरान फरार चल रहे दोनों अभियुक्त को अदालत में आत्मसमर्पण करने की नसीहत भी थाना प्रभारी द्वारा दी गई है। पुलिस ने फरार चल रहे हत्या आरोपी कुरैशी मोहल्ला निवासी तौहिद कुरैशी एवं आफताब उर्फ सन्नाटा दोनों पिता फेकु उर्फ असलम कुरैशी के घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। नगर थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि दोनों भाई नगर थाना कांड संख्या 140/19 के आरोपी हैं। हत्या के बाद से ही दोनों फरार चल रहे हैं। न्यायालय द्वारा बार-बार नोटिस देकर हाजिर होने का आदेश दिया गया त...