हत्या मामले में दो अप्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 2 -- रूपौली, एक संवाददाता। आठ साल पहले नाबालिग के अपहरण, फिरौती की मांग और निर्मम हत्या के मामले में रूपौली पुलिस ने दो अप्राथमिकी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिंहपुर दियारा वार्ड चार निवासी कमलेश्वरी मंडल उर्फ कमल किशोर मंडल और रौशन कुमार शामिल है। दोनों की गिरफ्तारी से वर्ष 2019 में हुए इस चर्चित हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाने में पुलिस को अहम सफलता मिली है। मामला रूपौली थाना क्षेत्र के सिंहपुर दियारा गांव का है। 29 अगस्त 2019 को सिंहपुर दियारा निवासी सिकंदर मंडल के 15 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद परिजनों से फिरौती की मांग की गई थी। घटना को लेकर गौरव के पिता सिकंदर मंडल ने रूपौली थाना में आवेदन देकर पुत्र की सकुशल बरामदगी और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मामले में रूपौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.