गया, फरवरी 18 -- अतरी थाने से संबंधित हत्या के एक मामले में अदालत में तीन अभियुक्तों को दोषी करार दिया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. प्रतिज्ञा व्यास की अदालत ने दोषी अभियुक्त विनय कुमार, गोपाल कुमार व मनोज कुमार को हत्या के मामले का दोषी पाया। तीनों अभियुक्त अतरी थाने के कजूर गांव का रहने वाले हैं। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक योगानंद अमबषठा ने अपना पक्ष रखा। बताया गया कि 18 नवंबर 2013 की शाम को मितेंद्र कुमार अपने घर में थे और जमीन विवाद के कारण ये तीनो एकमत होकर घर में घुस गए और रॉड से उनके सर पर वार कर दिया जिससे उनका सर फट गया। इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कल 14 गवाहों की गवाही हुई। अदालत ने इस मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई की तिथि 23 फरवरी 2026 को निर्धारित की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.