हत्या मामले में छह दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 25 हजार जुर्माना
बांका, मई 21 -- बांका, एक संवाददाता। जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुए हत्या के एक चर्चित मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत ने छह अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
सजा का विवरण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ के न्यायाधीश ओमप्रकाश ने सभी दोषियों को आजीवन कैद के साथ साथ 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सजा फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के अमझर गांव निवासी प्रमोद यादव,आनंदी यादव,पप्पू यादव, लक्ष्मण यादव,कांग्रेस यादव एवं राजू यादव को सुनाई गई।
घटनाक्रम मामले को लेकर सुनैना देवी के फर्द बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 10 जून 2020 की मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.