दरभंगा, मई 8 -- विजय राय,बेनीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम वन ऋषि गुप्ता के न्यायालय ने गुरुवार को महिनाम हाई स्कूल के अवकाशप्राप्त प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र झा हत्या के आरोप में महिनामा ग्राम निवासी चाचा ठक्को झा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में अभियोजनपक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक पूनम झा ने बहस की । श्रीमती झा के अनुसार उपयुर्क्त अभियुक्त के विरुद्ध मृतक की पत्नी रीता देवी ने अपने पति की हत्या करने के आरोप में ठक्को झा , संजय कुमार झा, नरेश कुमार झा , सरोज कुमार झा, श्याम देवी, अनिता कुमारी, अमृता कुमारी के विरुद्ध 26 नवंबर 1999 की उपयुर्क्त घटना को लेकर बहेड़ा थाना कांड संख्या 288/99 दफा 302 , 302/149 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अनुसंधानकर्ता अनुसंधान के बाद उपयुर्क्त अभियुक्त तथा उसकी पत्नी श्यामा देवी के वि...