मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मीनापुर। रामपुरहरि पुलिस ने अलिनेउरा गांव के अनिल कुमार को हत्या के मामले में रविवार रात गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बीते 27 मार्च को कोइली गांव के रंधीर कुमार की हत्या कर दी गई थी। रंधीर की हत्या कराने में अनिल की संलिप्तता सामने आई थी। पैसा लेनदेन का विवाद था। इस हत्याकांड में कई अन्य लोगों भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.