लखीसराय, मई 24 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। कबैया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के चर्चित मामले में लखीसराय पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए हत्या कांड में शामिल एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मामले के दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस की कार्यवाही प्रेस वार्ता करते हुए साईबर डीएसी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पांच मई को कबैया थाना में वादी टुनटुन यादव ने आवेदन देकर बताया था कि 4 मई की रात उनके पुत्र राज कुमार को कुछ लोग जबरन बहियार में ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इल...