पटना, अप्रैल 13 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया में चार अप्रैल को एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। बहू की हत्या का आरोप उसकी सास ने पड़ोसियों पर लगाया है, लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने से वह नाराज है। सोमवार को पीड़िता आईजी से मिलने पहुंची और मामले में कार्रवाई की मांग की। आईजी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पीड़िता सुनैना देवी का कहना है कि चार अप्रैल को नशे की हालत में कुछ दबंग घर में घुस आए और उसकी बहू शोभा देवी के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाई इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- चार माह बाद दर्ज हत्या केस में कार्रवाई की मा...