हत्या मामले में अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार
मधुबनी, मई 20 -- फुलपरास। थाना पुलिस ने बीते माह सुग्गापट्टी गांव में गोली मार कर हत्या मामले में कांड अनुसंधानक मनोज कुमार सिंह सहित पुलिस बल ने मंगलवार को फरार चल रहे अभियुक्त के घर डुगडुगी बजाते हुए इश्तेहार चिपकाया गया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि उक्त घटना के फरार चल रहे अभियुक्त नीतीश कुमार, रितेश कुमार,मनोज साह, नरेश यादव को शीघ्र आत्मसर्पण करने के लिए इश्तेहार चस्पा किया गया है। आत्मसर्म्पण नहीं होने की स्थिति में शीघ्र कुर्की की कारवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.