हत्या मामले के आरोपी को जमानत नहीं, याचिका खारिज
रांची, जून 5 -- रांची। चर्चित हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी दिग्विजय बैठा उर्फ संजय बैठा को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त-17 संजीव झा की अदालत ने सुनवाई के पश्चात उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। वह नगड़ी थाना कांड संख्या 133/2023 में 21 मई से जेल में है। अभियोजन के अनुसार, यह मामला सूचक के बड़े भाई की हत्या से जुड़ा है। आरोप है कि साजिश के तहत आरोपी और उसके सहयोगियों ने कार्यालय में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे पीड़ित की मौत हो गई। मामले में हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, घर में घुसकर अपराध करने तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। राज्य की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि आरोपी हत्या की साजिश का हिस्सा था और उसकी भूमिका गंभीर है। उसके खिलाफ अभी पूरक अनुसंधान जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.