हत्या मामले की आरोपित महिला समेत 13 गिरफ्तार
जहानाबाद, सितम्बर 8 -- एक अपहृता और एक गुमशुदा व्यक्ति बरामद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में विभिन्न थानों की पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे के भीतर 13 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें हत्या मामले की आरोपित एक शामिल हैं। इस दौरान एक अपहृता और एक गुमशुदा व्यक्ति की भी बरामदगी की गई है। एसपी कोटा किरण के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार भेलावर थाने की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तारी हुई है। नगर थाने की पुलिस ने मसौढ़ी के वोदि विगहा निवासी मो. चांद को गिरफ्तार किया। चोरी के मामले में उन्हें पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार उक्त लोगों के अलावा गैर जमानतीय छह वारंटियों की गिरफ्तारी हुई है। शराब बेचने के मामले में दो और पीने के मामले में दो लोग पकड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.