हत्या मामले का मुख्य आरोपी धराया
दरभंगा, मई 22 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग गेट के पास गत 13 मई की सुबह चेन छिनतई के दौरान श्रवण राम की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के कटरा गांव का रहने वाला केशव कुमार सिंह है। यह जानकारी सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार ने गुरुवार को बहादुरपुर थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर अनुसंधान करना शुरू किया। यह भी पढ़ें- मिनी गन फैक्ट्री संचालक परवेज के चार साथी की तलाश शहर के कई सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद एक संदिग्ध की पहचान हुई। उससे पूछताछ की गयी तो स्पष्ट हुआ कि वह घटना में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.