रांची, अप्रैल 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बसंत नायक को गुमला जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात एसडीपीओ तोरपा को गुप्त सूचना मिली थी कि तोरपा थाना कांड संख्या 16/26, धारा 103(1) बीएनएस 2023 का फरार अभियुक्त बसंत नायक अपने घर आया हुआ है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मुर्गा, थाना कमडारा, जिला गुमला स्थित आरोपी के घर पर सशस्त्र बल के सहयोग से छापेमारी की। इस दौरान करीब 30 वर्षीय बसंत नायक, पिता स्व. गंदुरा नायक, निवासी मुर्गा, थाना कमडारा, जिला गुमला को गिरफ्तार कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.