हत्या मामले का नामजद आरोपी धराया
मोतिहारी, जून 22 -- आदापुर। नकरदेई पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित नकरदेई थाना क्षेत्र निवासी रेशुल आजम है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के प्रयास से संबंधित दर्ज मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- हत्या मामले का नामजद आरोपी धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.