दरभंगा, मई 25 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के हत्या मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को पुलिस ने लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्व. सीताराम लालदेव के पुत्र श्याम लालदेव के रूप में हुई है। वह शिवराम गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज है। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को लखीसराय में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। इधर, शराब पीकर हंगामा कर रहे सुंदरवन गांव निवासी सुनील दास को भी पुलिस ने शनिवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- हत्या मामले का आरोपी लखीसराय से गिरफ्तार पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज द...