हत्या प्रयास मामले में दो आरोपी दोषी करार
छपरा, अक्टूबर 3 -- सजा के बिंदु पर सुनवाई 27 अक्टूबर को अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को कोर्ट में सुना गया छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम अनिल कुमार भारद्वाज ने भेल्दी थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में सुनवाई पूरी करते हुए दो आरोपितों को दोषी करार दिया है।
कोर्ट का निर्णय न्यायालय ने भेल्दी थाना क्षेत्र के सराय बक्स निवासी ब्रजकिशोर सिंह और मुन्ना कुमार सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 307/34 व 504/34 के तहत दोषी माना है। दोनों आरोपितों की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने 27 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक मनमोध प्रसाद सिंह एवं उनके सहयोगी अधिवक्ता सुशांत शेखर ने न्यायालय में सरकार का पक्ष रखा।मामले के संबंध में बताया जाता है कि भेल्दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.