आगरा, मार्च 23 -- हत्या प्रयास के मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती। घायल की पूरक चिकित्सीय आख्या पेश नहीं की। अदालत ने आरोपित भाइयों सुमित और अमित निवासी बरहन का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया। वादी राजवीर ने थाना बरहन में मुकदमा दर्ज करा बताया था कि उसका पुत्र विवेक अपने चचेरे भाई आकाश के साथ 16 जनवरी की सुबह अपनी साइकिल से जा रहा था। रास्ते में उन्हें घेर कर आरोपियों और अन्य ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता विमल पाल सिंह बघेल व आकाश कुशवाह ने तर्क दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.