आगरा, फरवरी 27 -- हत्या प्रयास समेत अन्य में आरोपित शिवराज निवासी शमसाबाद का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र अदालत ने निरस्त कर दिया। वादी यशपाल सिंह ने थाना शमसाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 26 जनवरी की दोपहर उसका भाई भूपेंद्र उर्फ भोला दुकान से रोड क्रॉस करने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। तभी आरोपित ने अपनी मोटर साइकिल से जानबूझकर उसे टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई के दोनों पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोट आई। घटना से पूर्व वादी के भाई का आरोपित और अन्य युवक से झगड़ा हुआ था। बदला लेने के लिए आरोपित ने टक्कर मारी। वादी के अधिवक्ता झम्मन सिंह ने तर्क प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.