आगरा, फरवरी 16 -- हत्या प्रयास समेत अन्य में आरोपित राजा निवासी थाना एकता को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपित का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया है। वादी धर्मेंद्र उर्फ धर्मवीर ने थाना शमसाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 14 दिसंबर 25 की शाम आरोपित और अन्य युवकों ने उनकी मिठाई की दुकान से समोसे व मिष्ठान खाया। वादी के भाई के पैसे मांगने पर उन्होंने गाली गलौज कर तमंचे से उन पर फायरिंग की। दुकान के काउंटर के नीचे छिपने से वह बाल-बाल बच गए। आरोपित की ओर से अधिवक्ता झम्मन सिंह ने तर्क प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.