चतरा, नवम्बर 11 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चानी गांव में जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को चानी गांव में दो सगे भाइयों के बीच जमीन लगे फसल को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान जगदीश भुइयाँ ने अपने भाई संतोष भुइयाँ पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए लावालौंग थाना में कांड संख्या 74/2025 के तहत मामला दर्ज की गई और छापेमारी टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी 38 वर्षीय जगदीश भुइयाँ पिता स्वर्गीय सूरज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.