बरेली, मई 2 -- पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे फौजी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था और शुक्रवार को पुलिस ने उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। फौजी ने अपनी प्रेमिका से मिलकर ही पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर उसकी हत्या की थी। सुभाषनगर की वैष्णों धाम कॉलोनी में रहने वाली गीता देवी की 21 अप्रैल की दोपहर उनके घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर मायके वालों ने उसके पति भारत सिंह यादव समेत अन्य ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भारत सिंह सेना में कार्यरत है और इन दिनों पंजाब के फिरोजपुर में तैनात है। जांच में सामने आया कि भारत सिंह के बदायूं में थाना बिसौली के गांव प्रवेशनगर की सुरभि यादव से प्रेम संबंध हैं। इसी बीच बुधवार को भारत सिंह सरेंडर करके जेल चला गया। गुरुवार को पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.