गोरखपुर, जनवरी 25 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के पुरसौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 22 वर्षीय दिलशाद उर्फ डिल्लू की मौत के मामले में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। हत्या के शक में छठवें दिन दिलशाद का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, पुरसौली निवासी दिलशाद 19 जनवरी की शाम बाइक से घर से निकला था। देर रात उसका शव गगहा-गजपुर मार्ग पर गांव के पास सड़क किनारे मिला था। घटनास्थल पर उसकी बाइक भी गिरी हुई पाई गई थी। प्रथम दृष्टया लोग इसे सड़क दुर्घटना मान रहे थे। सूचना पर परिजन उसे लेकर गगहा सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गहरे सदमे में परिजनों ने 20 जनवरी को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को दफन कर दिया। हाल...