रायबरेली, फरवरी 19 -- सलोन संवाददाता। युवक की हत्या के मामले में नाराज ने परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सलोन-ऊंचाहार मार्ग जाम कर दिया। परिजन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग कर रहे थे। एसडीएम समेत अन्य अधिकारी पहुंचे, काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन शांत हुए। इस दौरान तीन घंटे यातायात ठप रहा। सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे ममुनी गांव निवासी मोहित पुत्र गेंदालाल बीते 12 फरवरी को अचानक लापता हो गया था। बीते 16 फरवरी को उसका शव जगतपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के एक गड्ढे में मिला था। मामले में पत्नी सपना ने पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बीते बुधवार को देर शाम शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। गुरुवार को परिजन सलोन-ऊंचाहार मार्ग पर भोलागंज बाजार में शव रखकर रोड जाम कर दिया। परिजन जमीन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.