सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- शिवहर। शिवहर-मुजफ्फरपुर पथ में तरियानी थाना क्षेत्र के खाजेपुर पुल के समीप बैद्यनाथपुर गांव के एक युवक की बीते दिनों मुंबई में हुई हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को मुख्य पथ पर शव रख कर सड़क जाम को जाम कर दिया। इसके बाद आगजनी कर प्रदर्शन किया। जिस कारण इस पथ में करीब 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव के अवधेश ठाकुर के पुत्र धीरज ठाकुर, निरज ठाकुर और सूरज ठाकुर मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। उन्होंने बताया कि करीब तीन दिन पहले मुंबई में ही बदमाशों द्वारा तीनों भाइयों पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी धीरज ठा...