हत्या के विरोध में सड़क जामकर ग्रामीणों ने तीन घंटे किया हंगामा
समस्तीपुर, जून 23 -- समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रैक प्वाइंट के पास गिट्टी-बालू कारोबार से जुड़े युवक सोनू सिंह की गोली मारकर हत्या के विरोध में मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। चांदोपट्टी शिव मंदिर के समीप बांस-बल्ला लगाकर सड़क अवरुद्ध कर दी गई तथा आगजनी की गई। करीब तीन घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा। घटना जाम व हंगामे की सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, बीडीओ सुप्रभात कुमार, आसपास के अन्य थानों की पुलिस समेत बड़ी संख्या में पुलिस लाइन से जवान मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- मारपीट में जख्मी युवक की मौत, सड़क जाम ग्रामीण मृतक के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.