अयोध्या, फरवरी 16 -- रुदौली। प्रदेश में तीन अधिवक्ताओं की बीते दिनों हत्या को लेकर तहसील रुदौली के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सोमवार को बार एसोसिएशन सभागार में शोक सभा आयोजन किया गया। शोक सभा के उपरांत अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं का जुलूस बार भवन से उपनिबंधक कार्यालय,भेलसर चौराहा, होते हुए तहसील पहुंचा। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने,अधिवक्ताओं के हत्यारों की गिरफ्तारी करने, मृत अधिवक्ताओं के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने, अधिवक्ताओं को सुरक्षा दिए जाने का राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र बार अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन ने तहसीलदार रुदौली विजय गुप्ता सौंपा। इस अवसर पर महामंत्री अमर सिंह यादव, उपाध्यक्ष राम मनोरथ वर्मा, कोषाध्यक्ष बालेंद्र सिंह, नुरुल्लाह,अब्दुल जब्बार, प्रमोद द्विवेदी,कुलभू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.