दुमका, दिसम्बर 10 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-बरमनियां गांव के एक युवक मिथुन के हत्या के विरोध में मंगलवार को भीम आर्मी जस्टिस फोर मिथुन के बैनर तले बरमनियां सहित अन्य गांव के युवकों ने कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च चरकापाथर, सरैयाहाट बस पड़ाव व थाना होते हुए मुख्य चौराहा बजरंगबली मंदिर तक गया। जहां बीते दिन मिथून की हत्या के आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जता रहे भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष उमेश दास, सचिव सिंटू कुमार, अजय बोध आदि ने बताया कि घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस आरोपी को पकड़ पाने में नाकाम है। मामले में पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है। कहा कि पुलिस अगर जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है तो भीम आर्मी के बैनर तले आंदोलन को तेज करते हुए झारखंड में चक्का जाम करने का काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.