जौनपुर, मार्च 17 -- जौनपुर, संवाददाता। विधि छात्र की हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट अधिवक्ता समिति जौनपुर के बैनर तले मंगलवार को वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर से जुलूस निकालते हुए एसपी कार्यालय का घेराव किया और न्याय की मांग उठाई। समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह और महामंत्री मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि मृतक अधिवक्ता को पहले से लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने मांग की कि हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और मृतक के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहां के थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.