हत्या के मुकदमे में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 15 -- लोहियानगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लोहियानगर थाने में 12 अगस्त को अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर सोनू, बिलाल और हापुड़ निवासी अबूजर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। तीनों के खिलाफ पूर्व में हत्या जैसा जघन्य अपराध दर्ज होने के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित बिलाल और अबूजर क्षेत्र में मौजूद हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बिलाल पुत्र इस्तियाक मेवगढ़ी मजीदनगर, थाना लिसाड़ी गेट और अबूजर पुत्र आस मौहम्मद ग्राम सैना, थाना सिम्भावली, हापुड़ का निवासी है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ लोहियानगर थाने में हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.