आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव में करीब तीन वर्ष पूर्व हुई हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक ही परिवार के पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपियों पर 61 हजार 500 रुपये अर्थदंड भी लगाया है। वही पर्याप्त सबूत के अभाव में एक आरोपी को दोष मुक्त कर दिया। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने बुधवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा राजेश कुमार ग्राम बड़ौदा खुर्द थाना जहानगंज निवासी का गांव के ही राजकुमार से जमीनी विवाद की रंजिश चल रही थी। इसी विवाद को लेकर तीन जनवरी 2023 की सुबह करीब दस बजे राजकुमार उनके तीनों पुत्र दीपक उर्फ अमित, मनीष उर्फ डंपी, सतीश उर्फ पंपी, राजकुमार की पत्नी आशा एवं एक रिश्तेदार अलका ने लाठी-डंडा, कुल्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.