कानपुर, मई 19 -- डेरापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर पैठ में खेत विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मामले में नामजद एक आरोपी रामकिशन श्रीवास्तव की मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। ग्राम लाड़पुर पैठ निवासी प्रदीश शर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि एक मई 2026 की सुबह उनके पिता रामचन्द्र मूंग की फसल देखने खेत गए थे। वहां पहले से मौजूद मुकुन्द श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रामकिशन श्रीवास्तव, मनोज और अर्पिता श्रीवास्तव से खेत के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर रामचन्द्र के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के उसके पिता की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुक...