बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- परवलपुर थाना क्षेत्र के गराईचक गांव से जुड़ा मामला हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय व्यवहार न्यायालय के चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार पाण्डेय ने बुधवार को हत्या के एक पुराने मामले में सुनवाई करते हुए तीन आरोपियों को दोषी करार दिया। मामला परवलपुर थाना क्षेत्र के गराईचक गांव से जुड़ा है। वर्ष 1995 में भूमि-विवाद को लेकर सूर्य नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या की गयी थी। अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद सिंह ने बताया कि सूर्य नारायण घर के पास ही अपने भाई से खेतीबारी को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी हथियार से लैस बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उनके भाई सुशील कुमार दत्त ने एफआईआर करायी थी। सुनवाई के बाद बेजा सिंह, अनंत सिंह व संजीव सिंह को दोषी पाया गया। 18 फरवरी को सजा का निर्धारण किया जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.