सासाराम, फरवरी 26 -- सासाराम, निज संवाददाता। हत्या के करीब साढ़े 11 साल पुराने मामले में जिला जज 10 उमेश राय की अदालत ने सात सहोदर भाइयों को दोषी करार दिया। बाद में अदालत के आदेश पर कोचस थाना क्षेत्र के छितनडिहरा निवासी रंगीला पाल, रवीन्द्र पाल, वीरेन्द्र पाल, योगेन्द्र पाल, राजेन्द्र पाल, रमेश पाल व उमेश पाल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उक्त घटना 16 सितंबर 2014 की रात आठ बजे हुई थी। मामले की प्राथमिकी कोचस थाना क्षेत्र के छितनडिहरा निवासी ओमप्रकाश पाल ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी। फर्दबयान में ओमप्रकाश का कहना था कि जमीनी विवाद में खाना खाकर दालान में सोने जा रहे उसके पिता अंबिका पाल पर लाठी, डंडा, टांगी व पत्थर से हमला किया गया था। ट्रायल के दौरान अदालत में अभियोजन पक्ष की तरफ से नौ गवाहों की गवाही करायी गई थी। वहीं साक्ष्य के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.