नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। क्राइम ब्रांच ने जनकपुरी हत्याकांड में फरार चल रहे भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी मोहम्मद नसीम उर्फ मोनू के रूप में हुई है। वह मुख्य आरोपी इरफान का साला है। अदालत ने 10 सितंबर को उसे भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, एक जून को नसीम ने अपने जीजा इरफान और अन्य साथियों के साथ मिलकर मोहम्मद कादिर की सुनियोजित हत्या की थी। कादिर और इरफान एक ही अस्पताल में काम करते थे। इरफान को शक था कि कादिर के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। रंजिश में कादिर को शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई थीं। बेहोश होने पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को मेरठ की जानी नहर में फेंक दिया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि पेशे से कैब चालक नसीम ग...