बिजनौर, जून 12 -- नगीना थाना क्षेत्र के गांव भूरापुर निवासी 60 वर्षीय मनोज पुत्र सोनाथ सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई। वह हत्या के एक मामले में दोषसिद्ध होने के बाद सजा काट रहा था और खराब स्वास्थ्य के कारण पैरोल पर घर आया हुआ था।परिजनों के अनुसार मनोज वर्ष 2017 में हत्या के एक मामले में जेल गया था। इस मामले में कुल पांच लोगों के नाम सामने आए थे। अदालत ने उसे 14 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। बताया गया कि जेल जाने से करीब दो वर्ष पहले उसे पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। परिजनों के मुताबिक जेल में करीब आठ महीने रहने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई थी। स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं के चलते उसे 23 दिसंबर 2024 को तीन महीने की पैरोल मिली थी। बाद में चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर उसकी पैरोल अवधि पहले तीन माह और फिर छह माह के लिए बढ़ा दी गई थी। इस दौर...