मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- रामराज। गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है थाना रामराज क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी लापता सब्जी विक्रेता सुरेश पुत्र बाबू का शव शनिवार को बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी फौजी विकल की निशानदेही पर बहसूमा क्षेत्र की गंगनहर से बरामद कर लिया था और मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव निवासी फौजी विकल, कार्तिक व आदेश के विरुद्ध अपहरण,हत्या व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर फौजी विकल का शनिवार को चालान कर दिया था। यह भी पढ़ें- दो आरोपित भेजे गए जेल व तीसरे की संलप्तता की जांच तेज रविवार सुबह पुलिस ने सूचना पर दूसरे आरोपी कार्तिक को गांव हासमपुर हाइवे पुल के नी...