बलरामपुर, जून 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले व हत्या के मामले में पुलिस ने एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। फिलहाल उसका उपचार संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 26 मई की रात ग्राम अहिरौला निवासी मोहम्मद आसिफ खान बाइक से गांव में घूम रहा था। इस दौरान राजू मौर्य ने उसके घूमने पर आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद आसिफ खान ने धमकी दी और वहां से चला गया। अगले दिन 27 मई की सुबह जब राजू मौर्य पिपरा चौराहे पर चाय पीने जा रहा था, तभी मोहम्मद आसिफ खान और उसके साथियों ने रास्ते ...