गिरडीह, जून 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हत्या के मामले में एक महिला समेत तीन को दोषी करार दिया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय हरिओम कुमार की अदालत ने गुरूवार को ललीता देवी बनाम रमेश मंडल के मामले में अपना फैसला सुनाया। अदालत ने रमेश मंडल, रंजीत मंडल एवं नीलम देवी को हत्या में दोषी ठहराया है। यह मामला बिरनी थाना कांड संख्या 251/2020 से संबंधित है। अदालत इस मामले में दोषियों की सजा के बिंदुओं पर 29 जून 2026 को सुनवाई करेगी। इस मामले की सूचक ललीता देवी हैं। यह भी पढ़ें- महेश सुरीन हत्याकांड में अतुल मुंडा दोषी करार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...