हत्या के मामले में बाल अपचारी चढ़ा पुलिस के हत्थे
मऊ, मई 16 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पंकज हत्याकांड मामले में थाना रानीपुर पुलिस टीम ने शनिवार को एक बाल अपचारी को खिरियां गांव से दबोच लिया। पूछताछ में बाल अपचारी ने स्वीकार किया कि 10 मई की रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पंकज कुमार की डंडों से पिटाई किया था। इस दौरान बीच उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह पुलिस की डर से फरार हो गया था। पुलिस टीम मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह भी पढ़ें- पंकज हत्याकांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.