गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- लोनी। लोनी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चिरोड़ी गांव में रहने वाले रहीसुद्दीन के घर पर 19 दिसंबर को साली सलमा एक समारोह में शामिल होने आई थी। देर रात सलमा के शौचालय जाने के समय दो लोगों ने उससे मारपीट की थी। धक्का देने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गए थे। वहीं, सलमा को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। रहीसुद्दीन ने पड़ोसी गुलजार उर्फ काला और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में पुलिस ने गुलजार उर्फ काला व यासीन निवासी चिरोड़ी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने कहासुनी के बाद सलमा पर हमला किया था। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.