मऊ, मार्च 29 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच काझा में तीन दिन पूर्व आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार एक अन्य आरोपित को पुलिस ने गांव के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस टीम की कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही स्थानीय सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच काझा में आबादी की भूमि पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विगत गुरुवार की शाम को अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डण्डे चले थे। दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 19 लोग घायल हो गए। इसमें प्रथम पक्ष से 65 वर्षीय हरिगोविंद उपचार के दौरान मौत हो गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.