हत्या के मामले में फरार आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार
आगरा, मार्च 19 -- शहर कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में काफी दिनों से प्रयास करने में लगी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा था। बुधवार को पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए दबोच लिया। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि, गत वर्ष 17 नवम्बर को कोतवाली क्षेत्र के ज्याउद्दीनपुर गांव में हत्या की घटना हुई थी। मामले में वांछित चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास किए। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेश राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक जानकारी पर बुधवार को आरोपी अनिल पुत्र तालेवर निवासी दीवान नगर पटियाली थाना पटियाली को बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.