मऊ, अप्रैल 19 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत काझाखुर्द में खूनी संघर्ष के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। अब तक मामले में नौ आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि अभी तीन आरोपित मामले में फरार चल रहे हैं। 26 मार्च को थाना सरायलखंसी क्षेत्र के काझाखुर्द गांव में भूमि पर निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। खूनी संघर्ष के दौरान भरत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच आरोपित हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। शनिवार को पांचों आरोपी च्द्रिरका, दयानंद, अमित, आशीष, जितेन्द्र निवासी काझाखुर्द ने सीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिए। मामले में अब तक नौ आरो...