सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- लंभुआ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव निवासी युवक की हत्या में नामजद और गिरफ्तार पत्नी को पुलिस ने मंगलवार को जेल रवाना किया। जबकि फरार चल रहे आरोपी दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें तलाश कर रहीं हैं। दूसरी तरफ दीपक की गिरफ्तारी और परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग पर अड़े परिजन शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिए। बाद में स्थानीय अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मदनपुर पनियार गांव निवासी अमित सिंह की हत्या में नामजद होकर फरार चल रहे आरोपी दीपक की गिरफ्तारी के लिए एसपी चारू निगम ने चार टीमें गठित कीं हैं। इसी मामले में हत्या के बाद गिरफ्तार अमित की पत्नी शिल्पी सिंह को पुलिस ने जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया। यहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.