हाथरस, मई 1 -- मुरसान, संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठी क्षेत्र के गांव भकरोई निवासी एक महिला और उसके परिवार ने अपने बेटे को हत्या के झूठे केस के में जेल भेजने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील की है। ऐसा न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। जल देवी पत्नी ताराचन्द निवासी ग्राम भकरोई थाना मुरसान ने कहा कि उसके पुत्र छोटेलाल फर्जी मर्डर केस में थाना मुरसान पुलिस ने बिना जांच किये जेल भेज दिया है। कहा कि उसका पुत्र सात फरवरी से नगला बुधू हेमराज में शादी में टेन्ट मजदूरी का कार्य कर रहा था। आठ फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच हाथरस टेन्ट गोदाम से सामान लेने गया है। पुलिस ने 9 फरवरी को वहीं से शादी में मजदूरी करते हुये मेरे पुत्र को पकड़ा है। वहीं के घटना के समय क...