नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने मॉडल टाउन इलाके में 22 फरवरी को हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए सात नाबालिगों समेत आठ आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता मोहित पाल भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और अन्य सामान बरामद किया है। एडिशनल सीपी भीष्म सिंह के अनुसार, 22 फरवरी को मॉडल टाउन में ईशू नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके से पुलिस को सात खाली और चार जिंदा कारतूस मिले थे। जांच में सामने आया कि ईशू जहांगीरपुरी से एक शादी में शामिल होने के लिए इलाके में आया था। मामले की जांच के लिए स्पेशल स्टाफ प्रभारी सोमवीर सिंह की निगरानी में एसआई आकांक्षा और हेड कांस्टेबल नरसी की टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और स्थानीय सूचनाओं के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.