बाराबंकी, जनवरी 6 -- बाराबंकी। युवती की हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने आरोपी को दोषी करार दिया है। न्यायाधीश से फैसला सुरक्षित किया है। इस पर बुधवार को निर्णय दिया जाएगा। मामला थाना सफदरगंज थाना क्षेत्र का है । थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 28 जून 2024 को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे को अपनी ही सगी बहन के चरित्र को लेकर कुछ शक हो गया। उसकी पुत्री घर के आंगन में बैठी थी। इसी दौरान युवती का भाई वहां आया और रखी कुल्हाड़ी से उसपर हमला कर दिया। जिसमें उसकी पुत्री की मौत हो गई थी। इस मामले में कोर्ट ने दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद आरोपी युवक को दोषी माना है। कोर्ट ने फैसला बुधवार तक सुरक्षित रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...