पीलीभीत, मार्च 8 -- जहानाबाद। दिल्ली में हुई एक हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की टीम ने जहानाबाद में छापा मारकर दो युवकों को हिरासत में लिया है। थाना जहानाबाद में आवश्यक कार्रवाई करने के बाद दिल्ली पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले गई है। शनिवार को दिल्ली के थाना आनंद परवर पुलिस की एक टीम थाना जहानाबाद पहुंची। टीम ने थाना जहानाबाद क्षेत्र के कस्बे में स्थित एक मकान में छापा मारा। पुलिस ने यहां से दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया। उनको हिरासत में लेने के बाद पुलिस थाना जहानाबाद पहुंची और लिखापढ़ी करने के बाद उन्हें अपने साथ दिल्ली ले गई। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि होली के दिन दिल्ली में एक युवक की हत्या हुई थी। हिरासत में लिए गए उपरोक्त दोनों युवक दिल्ली में ही रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस दोनों युवकों को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.